बदलेगा पश्चिम बंगाल का नाम, बांग्ला या बंगो हो सकता है नया नाम

कोलकाता। पश्चिम बंगाल का नाम बदलकर बंगला या बंगो किया जा सकता है। वहीं पश्चिम बंगाल को अंग्रेजी में बंगाल के नाम से जाना जायेगा। इस बात की जानकारी पश्चिम बंगाल सरकार के मंत्री पार्था चटर्जी ने दी। उन्होंने मीडिया को इसकी जानकारी देते हुए कहा कि जल्द ही इसके लिए विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया जायेगा।

हाल के सालों में देश के कई शहरों का नाम बदला गया था। हरियाणा में गुड़गांव का नाम बदलकर गुरूग्राम कर दिया गया था। इससे पहले कई राज्यों का भी नाम बदला गया। इनमें हैदराबाद शामिल है जिसका नाम बदलकर आंध्र प्रदेश कर दिया गया था। वहीं मद्रास राज्य का नाम बदलकर तामिलनाडु रख दिया गया था। कुछ वर्षों पहले उत्तरांचल का नांम बदलकर उत्तराखंड कर दिया गया था।