बरुण गांधी बीजेपी में फिट नहीं बैठते हैं, नेहरू- गांधी के वंशज होने के नाते विचार अलग- दिग्विजय सिंह

नई दिल्ली। बीजेपी सांसद वरुण गांधी के रोहिंग्या मुद्दे पर सरकार से अलग विचार प्रकट करने पर कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने उनकी तारीफ की है।

दिग्विजय ने ट्वीट कर कहा कि वरुण गांधी बीजेपी में फिट नहीं बैठते हैं। दिग्विजय ने कहा कि वरुण नेहरु-गांधी परिवार के वंशज हैं और वैसी ही विचारधारा रखते हैं।

गौरतलब है कि मंगलवार को वरुण गांधी ने एक हिंदी अखबार के लिए लेख लिखा था। जिसमें उन्होंने रोहिंग्या शरणार्थियों का समर्थन किया था।

सांसद वरुण गांधी ने रोहिंग्या मसले पर मोदी सरकार को अतिथि देवो भव: की परंपरा याद दिलाई। वरुण ने एक लेख में कहा कि भारत को रोहिंग्या की मदद करनी चाहिए।