मुंबई। एकता कपूर आज 37 वर्ष की हो गई हैं। भगवान पर विश्वास करने वाली एकता जन्मदिन के मौके पर उनके आशीर्वाद के लिए तिरुपति के लिए निकली हैं।
जराए के मुताबिक एकता अपने इस जन्मदिन में कोई बड़ी पार्टी नहीं करेंगी। 9 जून को वो अपने कुछ करीबी दोस्तों के साथ प्राइवेट डिनर करेंगी। इसमें उनके करीब 40 दोस्तों को भुलाया गया है।
एकता कपूर बालाजी टेलीफिल्मस की ज्वाइंट मैनेजिंग डायरेक्टर हैं। उन्होंने कई टीवी कार्यक्रम हम पांच, क्योंकि सास भी कभी बहू थी, कहानी घर-घर की, कसौटी जिंदगी की, कहीं तो होगा, कहीं किसी रोज, कुसुम, कैसा ये प्यार है, कसम से, बंधनी का निर्माण किया है। फिलहाल वो पाक रिश्ता, बड़े अच्छे लगते हैं, परिचय, क्या हुआ तेरा वादा और गुमराह में काम कर रही हैं।
एकता ने बॉलीवुड में भी कई फिल्मों में काम किया है। उन्हें साल 2010-2011 में लव सेक्स और धोखा, वंस अपॉन अ टाइम इन मुंबई, शोर इन द सिटी, रागिनी एमएमएस और द डर्टी पिक्चर के लिए कामयाबि मिली है। उनके आने वाले प्रोजेक्ट क्या सुपर कूल हैं हम, शूटआउट एट वडाला, रॉक द शादी और वंस अपॉन अ टाइम अगेन हैं।