बर्थडे स्पेशल: डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की कही यह बातें बदल सकती हैं आपकी ज़िन्दगी

भारत के 11वें राष्ट्रपति और मशहूर परमाणु वैज्ञानिक डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम को कौन नहीं जानता। देश की सेवा में अपनी पूरी उम्र लगा देने वाले कलाम का जन्मदिन आज ही के दिन सन 1931 में रामेश्वरम में हुआ था। कलाम को अपने काम और देश के भविष्य माने जाने वाले बच्चों से बहुत लगाव था। अपने जीवन में उन्होंने बहुत से स्कूलों कॉलेजों में जा बच्चों को आगे बढ़ कुछ हासिल करने की प्रेरणा दी और देश को विज़न 2020 का सपना दिखाया।  कलाम ने अपने जीवनकाल में देश के लोगों को तरक्की की राह पर चलने को प्रेरित करने के लिए बहुत सी किताबें भी लिखीं जिनमें से कुछ हैं इंडिया 2020, इगनाइटेड माइंडस, विंग्स ऑफ़ फायर। कलाम सादा जीवन जीने और ऊंची सोच रखने की बात में यकीन करते थे। कलाम की सोच और देश की तरक्की के लिए किये गए उनके कामों के लिए देश उन्हें सलाम करता है।