बर्फबारी और हिमस्खलन से अफगानिस्तान में मरने वालों संख्यां हुई 100

काबुल: अफगानिस्तान में भारी बर्फबारी और हिमस्खलन की वजह से पिछले तीन दिनों में सिर्फ अफगानिस्तान में ही 100 लोगों की मौत हो चुकी है. मृतकों की संख्या में अभी इजाफा हो सकता है. अफगानिस्तान के आपदा प्रबंधन एवं मानवीय मामलों के मंत्री के प्रवक्ता उमर मोहम्मदी ने बताया कि देश के 34 में से 22 प्रांतों में बर्फबारी हुई है. अफगानिस्तान में नुरिस्तान प्रांत के एक गांव के ही 50 लोग मारे जा चुके हैं. हिमस्खलन और बर्फ बारी के चलते अब तक168 घर तबाह हो चुके हैं, जबकि 340 मवेशी मारे गए हैं.

Facebook पे हमारे पेज को लाइक करने के लिए क्लिक करिये

वन इंडिया के अनुसार, अफगानिस्तान के अलावे पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के चित्राल जिले में भारी बर्फबारी की खबरें सामने आई हैं.
कई जगहों पर हिमस्खलन की घटना भी हुई है, जिसके चलते 5 मकान बर्फ के नीचे दब गए हैं. इस हिमस्खलन की वजह से करीब 14 लोगों की मौत की खबर है. बर्फ के मलबे से इन सभी 14 लोगों के शवों को निकाल लिया गया है, जिनमें 6 महिलाएं, 6 बच्चे और दो पुरुष शामिल हैं. भारी बर्फबारी के चलते इस क्षेत्र से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजे जाने की कवायद भी जारी है. अभी यह स्पष्ट नहीं है कि कितने लोग हिमस्खलन से प्रभावित हुए हैं.

भारत में भी जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के कुछ इलाकों में रविवार शाम 5 बजे के बाद से 24 घंटे के अंदर हिमस्खलन की चेतावनी जारी की गई है. यह चेतावनी बर्फ और हिमस्खलन अध्ययन केन्द्र (एसएएसई) द्वारा जारी की गई है. जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा, बांदीपुरा, अनंतनाग, बारामुला, गांदरबल, कुलगाम, बडगाम, पुंछ, किश्तवाड़ और कारगिल जिलों में हिमस्खलन की चेतावनी जारी की गई है. वहीँ माचल प्रदेश के कुल्लू, चांबा, लाहौल-स्पीति, मंडी, कांगड़ा, सिरमौर, शिमला और किन्नौर जिलों के लिए यह चेतावनी जारी की गयी है.