बलात्कारी बाबा राम रहीम का एक चौकाने वाला खुलासा हुआ है। खबर है कि बलात्कारी बाबा पद्म जैसे सम्मानित अवार्ड के लिए खुद प्रस्ताव भेज चुका था।
बाबा राम रहीम इस वक्त जेल में बीस साल की सजा काट रहे हैं। एक और खुलासे में पता चला है कि उनके भक्तों ने इस सम्मान के लिए एक मुहिम भी चलाई थी।
उनको पद्म पुरस्कार देने के लिए 2017 में 4200 से अधिक लोगों ने उसके नाम की सिफारिश की, जबकि स्वयंभू बाबा ने इस सम्मान के लिए पांच बार खुद से अपने नाम का प्रस्ताव भेजा था।
जानकारी मुताबिक इस वर्ष 2017 में ही इतने लोगों ने सिफारिशें की है। यही नहीं गुरमीत राम रहीम ने खुद अपने नाम के लिए 5 बार प्रस्ताव दे चुका है।
पद्म पुरस्कार 2017 के लिए सिफारिशों या नामित किए जाने वाले लोगों की सूची के अनुसार केंद्रीय गृह मंत्रालय को 18768 आवेदन मिले है।