मानव तस्करी आज देश और समाज के लिए संवेदनशील मुद्दा बन दया है, हाल में इसका उदाहरण छतीसगढ़ में पुलिस द्वारा मानव तस्करी के एक गिरोह पर छापा मार कर की गयी कार्यवाही से मिला है।
एनआई की रिपोर्ट के अनुसार छत्तीसगढ़ पुलिस ने बस्तर जिले में मनुष्य तस्करी गिरोह पर छापा मार कर 70 पीड़ितों को बचा लिया जिसमे 20 नाबालिग लड़के और 13 नाबालिग लड़कियाँ शामिल थी। बुधवार को अवैध धंधे को तोड़ दिया गया और केस से सम्बंधित 5 लोगो को गिरफ्तार कर लिया गया। छत्तीसगढ़ बढ़ते मानव तस्करी केस के लिए पहले से प्रसिद्ध है।