बहरिया आफीसर पर जर्मन लड़की से इस्मतरेज़ी का इल्ज़ाम

बहरिया ( नौसेना) के एक आफीसर के खिलाफ एक जर्मन लड़की ने बलात्कार और धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है। दिल्ली में रहने वाली यह लड़की जर्मन सिफारत खाने में कांट्रेक्ट पर नौकरी करती है। नेवी ऑफिसर से उसकी जान-पहचान फेसबुक के जरिए हुई थी।

पुलिस जराए के मुताबिक जर्मन लड़की 2008 में दिल्ली आई थी। फेसबुक पर जान पहचान के बाद दोनों पिछले काफी दनो से लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। नेवी ऑफिसर ने शादी का झांसा देकर लड़की से जिस्मानी ताल्लुकात भी बनाए।

लड़की ने जब नेवी ऑफिसर से शादी के लिए कहा तो उसने बातचीत बंद कर दी।

इसके बाद लडकी ने साउथ ईस्ट दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन पुलिस स्टेशन में इस ऑफिसर के खिलाफ आबरूरेज़ी और धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया। इस नेवी आफिसर को अभी गिरफ्तार नहीं किया गया है।