बहरे हिन्द पहुंचा देंगे लालू व नीतीश को : रेल रियासती वज़ीर

लखीसराय : एक तरफ राजग कानून निजाम और तरक़्क़ी को लेकर खड़ी है, वहीं दूसरी तरफ जंगल राज-2 के एक्टर नीतीश और डाइरेक्टर लालू खड़े हैं। आपको इनमें से चुनना है। ये बातें पीर को मरकज़ी रेल रियासती वज़ीर मनोज कुमार सिन्हा ने बड़हिया में इंतिखाबी इजलास में कही।

सिन्हा ने कहा कि नीतीश बड़े बड़े ख्वाब देखने वाला सख्श हैं। पीएम ओहदे पाने के लिए बिहार की अवाम और भाजपा के साथ धोखा किया है। फिर वजीरे आला की कुरसी हासिल करने के लिए लालू और सोनिया गांधी से हाथ मिला लिया। जंगल राज दस्तक देने लगा है।

जंगल राज-1 को आप लोगों ने जद्दो जहद कर बिहार से हटाया था। फिर जंगल राज-2 लालू व नीतीश मिल कर लाना चाहते थे। इस बार इन्हें बहरे हिन्द पहुंचा दें। मोदी जी ने बिहार के दीगर मंसूबों में 125 लाख करोड़ रुपये का खुसुसि पैकेज दिया। जिससे बिहार की तरक्की हो सके। वजीरे आजम ने एक साल में दीघा और मुंगेर रेल सड़क पुल में 600-600 करोड़ रुपये तामीर के लिए दिया। बिहार सरकार ने अड़चन डाल दिया। इंतिख़ाब से पहले रेल पुल चालू हो जाता, तो मोदी जी का नाम हो जाता। इसे नीतीश ने पूरा नहीं होने दिया। इंतिख़ाब खत्म होते ही एक माह के अंदर मुंगेर और दो माह में दीघा पुल का तामीर होकर बिहार को सुपुर्द कर दिया जायेगा।