बहा ले गई महिसागर नदी दो कारों को

वडोदरा।[सियासत न्युज ब्युरो] लुणावाडा से लगभग 10 किमी की दूरी पर मौजुद एक‌ पुल से गुजर रही दो कारें महिसागर नदी में बह गईं।

ये हादिसा बुधवार को रात लगभग 11 बजे पेश आया। महिसागर नदी पर बने इस ब्रिज से दो बिजनेसमैनों की कारें एक साथ गुजर रही थीं। रात का वकत‌ होने कि वजा से ब्रिज का दूर तक का नजारा दिखाई नहीं दिया। जबकि उस वकत तुफान पर आई महिसागर नदी ब्रिज के ऊपर से बह रही थी।l

ड्राईवर‌ कुछ समझ पाते कि इससे पहले ही नदी का तेज बहाव दोनों कारों को अपने साथ ले गया। मकामि लोगों से ये ईत्तेला इन्तेजामिया तक पहुंच सकी। लेकिन जब तक बचाव अमल‌ शुरू किया जाता, तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

गुरुवार सुबह काफी मशक्कत के बाद तैराकों ने कार से 5 लाशें निकालीं, जबकि और दो शख्सो की तलाश की जा रही है। नदी से दोनों कारें निकाल ली गई हैं।