बांग्लादेश, जहां पर जन्माष्टमी के दिन होता है नेशनल हॉलीडे

नई दिल्ली : भारत समेत विश्व के कई कोनों में कृष्ण भक्त आज भगवान कृष्ण का जन्मदिन मना रहे हैं। लेकिन एक मुस्लिम जनसंख्या वाला एक देश हैं जहां पर जन्माष्टमी के दिन देश में अधिकारिक छुट्टी होती है। यह देश भारत का पड़ोसी देश बांग्लादेश है, जहां पर जन्माष्टमी के दिन नेशनल हॉलीडे होता है।

आज के दिन पुराने ढाका शहर के ढाकेश्वरी मंदिर में जन्माष्टमी बड़े धूम धाम से मनायी जाती है। ढाका में इस उत्सव की शुरुआत साल 1902 में हुई थी, लेकिन 1948 में ढाका पाकिस्तान का हिस्सा बनने के बाद इस पर प्रतिबंध लगा दिया गया। हालांकि जब बांग्लादेश पाकिस्तान से आजाद हुआ तो साल 1989 से एक बार फिर यह उत्सव मनाया जाने लगा। आपको जानकर ये हैरानी होगी कि उत्तर प्रदेश के मथुरा शहर में ही 400 से अधिक कृष्ण के मंदिर हैं। वहीं कृष्ण को 108 अलग-अलग नामों से भी जाना जाता है।