बाइक पर सवार बदमाशों ने दो इंजिनियर को गोली मार दिया :

n2Qbk07wPhqtq_A4nw1oZkPuxlXpu-htomF3txtbqQYdweHYCgNZh6IEJwPhJ7wQDNQrnDcZO4881h5QOhnQwfMuaHspLGCOg1ql7J80ImDmABdaOtKO2MDC5IkM_zaBwJ8=w517-h284-nc
दरभंगा :26 दिसंबर, बिहार के दरभंगा जिले में दिल दहला देने वाली हादसा सामने आया है। मामला दरभंगा का है जहां बाइक पर चलते कुछ लोगों ने दो इंजीनियरो को दिन दहाड़े गोली मारकर कत्ल कर दिया है। मामले में पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है। ये दोनों इंजीनियर सड़क बनाने के काम में लगी एक प्राइवेट कंपनी में काम करते थे।

जानकारी के मुताबिक बहेड़ी थाने के शिवराम गांव के पास बेस कैंप पर कंपनी के कंसल्टेंट ब्रजेश कुमार व इंजीनियर मुकेश कुमार बैठे थे। तभी दो बाइक पर चार लोग आए और इंजीनियरों पर हमला बोल दिया। उन्होंने ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं और फरार हो गए।

पास के लोगों को जब गोली की आवाज सुनाई दी तो वो दौड़कर आए और उन्हें हॉस्पिटल ले गए। हॉस्पिटल में डॉक्टर्स ने उन्हें मरा हुआ साबित कर दिया। हमले के मारे गये दोनों इंजीनियर बिहार के बेगूसराय व औरंगाबाद के रहने वाले है। हादसे की वजह का पता नहीं चल पाया है। लेकिन इसे रंगदारी से जोड़ कर देखा जा रहा है।