झारखंड में मंगल को मुसलसल दूसरे दिन भी तकरीबन समूचे रियासत में घने बादल छाये रहे और हल्की से तेज बारिश दिन भर होती रही जिससे दर्ज़-ए-हरारत में और गिरावट दर्ज की गयी और अनेक इलाकों में ठंड जैसा मौसम हो गया। महकमा ने अगले चौबीस घंटों में भी बदली छायी रहने और बारिश की पेशनगोई की है।
रियासत में मुसलसल हो रही बारिश से लोगों ने दस दिनों से जारी गर्मी से राहत महसूस की। मौसम महकमा के तर्जुमान ने बताया कि मंगल को भी झारखंड के मशरिकी इलाकों और मगरीबी बंगाल की सरहद पर कम दबाव का इलाका बना रहा जिसके चलते रियासत की दारुल हुकुमत रांची, जमशेदपुर, गढवा, हजारीबाग, धनबाद, बोकारो, गिरिडीह, पलामू, दुमका समेत तकरीबन समूचे रियासत में मुसलसल दूसरे दिन भी घने बादलों के दरमियान रिमझिम बारिश होती रही जिससे तमाम मुकामात पर दर्ज़-ए-हरारत में और गिरावट दर्ज की गयी।
रांची में ही तकरीबन आठ मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गयी जबकि पडोस के इंडस्ट्रियल शहर जमशेदपुर में चार मिमी बारिश रिकार्ड की गयी। दोनों मुकामात पर देर रात तक बारिश मुसलसल जारी है जिससे रांची के दर्जे हरारत में जहां चार डिग्री सेल्शियस की और गिरावट आयी वहीं जमशेदपुर में भी दर्जे हरारत में गिरावट दर्ज की गयी। इन दोनों शहरों के अलावा रियासत के दीगर अहम शहरों में भी दर्जे हरारत में गिरावट के चलते मौसम सुहावना हो गया।