बालूमाथ की घटना सरकार की विफलता का प्रतीक: हेमंत सोरेन

रांची: बालूमाथ में आज झारखण्ड विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता सह पूर्व मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि आज पूरा राज्य मुसीबत के दौर से गुजर रहा है।बालूमाथ की घटना रघुवर सरकार की विफलता का प्रतीक है। सरकार संवेदनशील नहीं है। सीएम आवास के सामने गोली मारकर हत्या की जा रही है। इस तानाशाह सरकार में जनता परेशान है। पूरा राज्य मुसीबत के दौर से गुजर रहा है। आरएसएस, बजरंग दल व गौ रक्षा दल के लोग आतंक मचाए हुए है और सरकार कुंभकर्णी नींद में सोई हुई है। उक्त बातें मंगलवार को ग्राम नवादा में दोहरे हत्याकांड में मृतक के परिजनों से मिलने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री व
प्रतिपक्ष के नेता हेमंत सोरेन ने कही। उन्होनें कहा कि सरकार बने 15 महीने हुए है और इस राज्य की जनता त्राहिमाम है। इस राज्य में पशु का
व्यापार करना एक परम्परागत पेशा है। जिसमें हर वर्ग के लोग शामिल है। भाजपा अपने सहयोगी संगठनों के माध्यम से संघ का एजेंडा लागू करने पर तूली है। आपसी समरस्ता बिगाड़ना व कानून से खेलना इनकी नियती बन गई तथा उसपर कोई कानूनी कार्रवाई नही की जाती है। मजलूम अंसारी व इम्तियाज खान की हत्या से संबंधित राज्य के मुख्यमंत्री व केन्द्र से बात कर सीबीआई जांच की मांग की जायेगी ताकि इस घटना में संलिप्त असली चेहरे सामने आ सके। श्री सोरेन ने मृतक के आश्रितों को सांतावना देते हुए कहा कि आपलोगों के साथ न्याय मिलेगा। ऐसा नहीं होने पर झारखंड मुक्ति मोर्चा सदन से लेकर सड़क तक आप लोगों के न्याय दिलाने तक आंदोलन करेगी। उन्होनें भाजपा पर प्रहार करते हुए कहा कि इस राज्य में अल्पसंख्यक समुदाय के लोग सुरक्षित नही है। पूर्व मुख्यमंत्री के साथ जेएमएम के अल्पसंख्यक प्रकोष्ट के केन्द्रीय अध्यक्ष हाजी हुसैन अंसारी, पार्टी के उपाध्यक्ष बिनोद पांडेय,मनोज पांडेय, जिला अध्यक्ष लाल मोती नाथ शाहदेव, आफताब आलम, अभिषेक पिंटु, रजी अहमद, केश्वरी यादव, शमशेर खान, अनिल मिंज, सुरेश गंझु, वृजलाल गुप्ता, अरूण दुबे, शीतमोहन मुंडा, पपन खान, रविन्द्र गंझु, जैनुल अंसारी, महावीर उरांव, राजेन्द्र गंझु, प्रभात मिंज, दिनेश्वर उरांव, हकमुल अंसारी, रामवृक्ष गंझु समेत दर्जनो कार्यकर्ता मौजूद थे।