‘बिग बॉस : उपेन पटेल और मैं एक ही बिस्तर में सोए: सोनी सिंह’

सोनी सिंह की बिग बॉस के घर से रुखसती हो गई|सोनी सिंह ने बिग बॉस के घर में भले में ही कम वक्त गुजारा हो लेकिन अपने इस कम वक्त में ही उन्होंने बिग बॉस के घर में अपने कई अहम दोस्त बना लिए हैं|

इसके साथ ही सोनी सिंह शो के कई पार्टीसिपेंट्स से नाराज भी हैं| सोनी सिंह की नाराजगी उनके और एक्टर उपेन पटेल के रिश्ते की कई तब्सिरों पर है| सोनी सिंह ने एक अंग्रेजी अखबार को दिए इंटरव्यू में कहा, ”मेरे और उपेन पटेल के रिश्ते को शो के कुछ पार्टिसिपेंट्स ने गलत नजर से देखा|

मैं और उपेन एक ही बिस्तर पर सोए हैं, लेकिन उसने मुझे छुआ तक नहीं| उपेन के मन में मेरे बारे कोई गलत ख्याल या एहसास नहीं है|मैं भी उपेन को अपने भाई की तरह ही मानती हूं| जिन लोगों को रिश्तों की समझ नहीं है वो लोग ही मेरे और उपेन के रिश्ते के बारे में गलत बातें कर रहे हैं|”

सोनी ने यह भी कहा कि बिग बॉस के घर में औरतों से ज्यादा गॉसिप घर के मर्द करते हैं| बिग बॉस के घर में रहने वालीं औरते मर्दों वाले काम करतीं है और घर के मर्द एक दूसरे की बुराई करने में लगे रहते हैं|

सोनी कहा कि जब एक नाज़रीन ने उनके और उपेन के रिश्तो को लेकर कमेंट किया तो उन्होंने खुद को बहुत ही मुश्किल से संभाला| ‘बिग बॉस 8’ की मेजबानी अदाकार सलमान खान करते हैं| यह शो हर रोज़ कलर्स चैनल पर नशर होता है|