बिहार इलेक्शन: तेजस्वी ने किया महागबंधन के बाद सीटों का ऐलान!

राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव ने कहा है कि महागठबंधन दिलों का गठबंधन है। यह महागठबंधन लोकतंत्र को बचाने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। संविधान को बचाने के लिए यह महागठबंधन है।

तेजस्वी यादव ने कहा कि हमने दो चरणों के उम्मीदवारों की घोषणा पहले ही कर दी थी। भागलपुर – बांका – जय प्रकाश यादव, मधेपुरा – शरद यादव, दरभंगा – अब्दुल सिद्दीकी, वैशाली – रघुवंश प्रसाद सिंह, गोपालगंज – सुरेंद्र राम उर्फ महंत, सिवान – हीना साहेब , महाराजगंज – रणधीर सिंह सारन – चंद्रिका राय ,हाजीपुर – शिवचंद्र राम, बेगूसराय – तनवीर हसन,पाटलीपुत्रा – मीसा भारती, बक्सर – जगदानंद सिंह, जहानाबाद – सुरेंद्र यादव, नवादा – विभा देवी, झंझारपुर – अररिया – सरफराज आलम,, सीतामढ़ी से अर्जुन राय को आरजेडी का उम्मीदवार बनाया गया है। शिवहर की सीट पर हम बाद में प्रत्याशी घोषित करेंगे। पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, उजियारपुर, काराकाट और जमुई की सीट RLSP को दी गई है।