बिहार के पूर्णिया जिले में लहराया गया देश का सबसे लंबा तिरंगा

बिहार के पूर्णिया में आज 7 किमी लम्बा तिरंगा लहराया और नया कीर्तिमान स्थापित किया गया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्णिया के जिलाधिकारी पंकज कुमार पाल और एसपी निशांत तिवारी ने किया। इस तिरंगे को मानव श्रृंखला की तरह NH 31 पूर्णिया जीरो माइल से बरसोनी गाँव तक सजाया गया। तिरंगे का पूर्णिया में सार्वजनिक प्रदर्शन किया गया। इस तिरंगे में अशोक चक्र नहीं है। यह आयोजन गिनीज बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल होने के लिए किया गया है।

purnea2 purnea3 purnea4

लगभग दो लाख देशप्रेमियों की भीड़ , इस भीड़ में न कोई हिन्दू था ना कोई मुस्लमान ना कोई सिख न कोई ईसाई सभी हिंदुस्तानी थे और तहे दिल से तिरंगे के सम्मान में अपनी भागीदारी दर्ज करा रहे थे और इस ऐतिहासिक पल के गवाह बन रहे थे , कहीं भी किसी प्रकार की चूक न हो इसके लिए जिलाधिकारी एवं जिला पुलिस प्रशाशन तत्पर थे , कई समाजसेवी संगठनों ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया ।

purnea5 purnea6 purnea7 purnea8 purnea9

अनिल आज़ाद ने  फेसबुक पेज पर शेयर किया है और लिखा है कि मैं तहे दिल से शुक्रिया अदा करना चाहता हूँ पूर्णियाँ के शेरदिल आवाम का जिला पदाधिकारी एवं S. P महोदय का , सभी तत्पर जुझारू सामाजिक संगठनों एवं तमाम मीडिया कर्मियों का जिनकी बदौलत हम सबों ने मिलकर आज पूर्णियाँ में इतिहास रचा है ।। हमें गर्व है कि हम हिंदुस्तानी हैं और हमने इस मिट्टी में जन्म लिया है