बिहार: गैंगरेप के बाद लड़की की हत्या, नीतीश कुमार की सरकार पर सवाल!

बिहार के सासाराम में लड़की से गैंगरेप के बाद उसकी हत्या का एक सनसनी खेज मामला सामने आया है। दरिंदों ने लड़की के साथ गैंगरेप के बाद हत्या कर शव को गांव के एक सुनसान इलाके में झाड़ियों में फेक दिया गया।

जैसे ही ये घटना उजागर हुई इस बारे में जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने पुलिस थाने पहुंच जमकर प्रदर्शन किया। जिसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आ रही खबर के मुताबिक आरोपियों की तलाश में पुलिस की कई टीम जुटी हुई हैं।

ये घटना मंगलवार रात की बताई जा रही है। रोहतास जिले स्थित शिवसागर थाना क्षेत्र के लोधी बरांव गांव में लड़की का शव झाड़ियों में मिलने से हड़कंप मच गया। लड़की मंगलवार रात से लापता थी। लड़की के परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की।

गांव के एक सुनसान इलाके में झाड़ियों में लड़की का शव मिलने से पूरे गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने घटना पर आक्रोश जताते हुए चक्काजाम किया और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की पुलिस ने बामुश्किल ग्रामीणों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया।

इस पूरे मामले पर गुस्सा जाहिर करते हुए नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने गुरुवार को ट्वीट किया, ‘फिर बिहार के सासाराम में एक मासूम बेटी का सामूहिक बलात्कार कर मर्डर कर दिया। यह सब क्या हो रहा है? नैतिकता कहां है? लोगों में विवेक कहां है? सीएम साहब आप चुप क्यों हैं? आपको बात करने की क्या जरूरत है।