बिहार: छेड़खानी और अश्लील हरकतों का एक और वीडियो वायरल, शर्मसार कर देने वाली घटना!

बिहार में कानून व्‍यवस्‍था की धज्जिया उड़ाते हुए लड़कियों से छेड़खानी व अश्‍लील हरकतें और उनके वीडियो का दौर जारी है। सरकारी गंभीरता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि एक महीने के भीतर छेड़खानी व अश्‍लील हरकतरें के चार वीडियो वायरल हो गए हैं। इनमें दो ताजा मामले गया के हैं, जिनमें दो लड़कियों के साथ छेड़खानी व अश्‍लील हरकतें की जा रहीं हैं।
https://youtu.be/Xz9VdJXbYvY
मिजी जानकारी के अनुसार गया के वजीरगंज थाना क्षेत्र के दो वीडियो सोशल म‍ीडिया पर वायरल हो गए हैं। दोनों वीडियो में लड़कियां कूद को लूटने से बचाने की गुहार लगा रही है, ये वीडियो कब के हैं, यह पता नहीं चला है, लेकिन ये दो दिनों से वायरल हैं, इन मामलों के सामने आने के बाद हरकत में आई पुलिस ने दो युवकों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है, एक वीडियो में लड़की चिल्लाती हुई भागती दिखाई पड़ती है, एक युवक उसे गाली देता हुआ दौड़कर रोकता है, किसी की आवाज सुनाई पड़ रही है कि भइया छोड़ दऽ! यह उस लड़की का दोस्त दिख रहा है, इसके बाद करीब आधा दर्जन युवक बाइक पर सवार होकर उस लड़की को चारों ओर से घेर लेते हैं और वह चीख रही होती है,

दूसरे वीडियो में कुछ युवकों ने एक लड़की को पकड़ रखा है. वह डर से कांप रही है। भइया, भइया कहकर छोड़ देने की गुहार लगा रही है, पर कोई सुनने को तैयार नहीं है। इसमें एक अधेड़ व्यक्ति भी दिखता है, जो लड़की से उसका घर-पता पूछ रहा है।

लड़की को किसी लड़के के साथ पकड़ रखा था। लड़का खुद को उसका भाई बताता है तो उसकी जमकर पिटाई की जाती है। दरिंदगी की खुलेआम होती वारदातों पर प्रशाशन अब तक चुप है जबकि जहानाबाद की घटना ज्यादा पुरानी नहीं हुई है।