बिहार: नदी में अचानक बाढ़ आने से नाव डूबी, 30 लोग लापता!

बिहार- नेपाल सीमा स्थित बैरगनिया से सटे नेपाल में नाव डूबने के बाद से कई लोग लापता हैं। घटना नेपाल के गौर नगरपालिका के टिकुलिया घाट की है। यहां शनिवार की देर शाम नदी में नाव पलट गई।

घटना की सूचना पर बिहार के सभी सीमावर्ती इलाके की प्रशासन अलर्ट पर है। नाव में करीब 45 लोग सवार थे जिसमें 15 लोग लोगों को बचा लिया गया है और 30 लोग अभी भी लापता हैं।

नेपाल गौर के एसपी केदार ढकाल ने बताया कि शनिवार की शाम करीब साढ़े सात बजे बंजरहा घाट से नाव पर सवार होकर लोग गौर की ओर आ रहे थे।

इस दौरान लालबकेया नदी में अचानक बाढ़ आ जाने से नाव नदी में डूब गई। हादसे में करीब 15 लोगों को नदी से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है।

रौतहट के प्रमुख जिला पदाधिकारी ने बताया कि सीमा पार भारतीय सुरक्षा एजेंसियो से भी रेस्क्यू में मदद का आग्रह किया गया है।