बिहार, पटना में एलजेपी नेता बृजनाथी सिंह का कत्ल कर दी गई। कच्ची दरगाह पीपा पुल के पास एके 47 से लैस अपराधियों ने इस कत्ल को अंजाम दिया। बताया जा रहा है, बृजनाथी सिंह की बीवी को भी गोली लगी हैं। उन्हें जख्मी हालत में अस्पताल मे भर्ती कराया गया है।
खबरों के मुताबिक, बृजनाथी सिंह का लंबा क्राइम रिकॉर्ड रहा है और वह कई बार जेल जा चुके हैं। सिंह के बेटे ने इसी साल हुए बिहार इलेक्शन में उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के खिलाफ चुनाव लड़ा था। उनकी बीवी भी मुख्यमंत्री रह चुकी राबड़ी देवी के खिलाफ चुनाव लड़ चुकी हैं।
वैशाली के राघोपुर फतेहपुर के रहने वाले बृजनाथी सिंह घर वालों के साथ स्कॉर्पियो में सवार होकर राघोपुर से पटना आ रहे थे। तभी पहले से घात लगाए अपराधियों ने कच्ची दरगाह के पास एके47 से उनपर फायरिंग शुरू कर दी। मौके ए वारदात से पुलिस ने एके 47 की 27 खोखे बरामद किए हैं। मोटरसाइकिल सवार हत्यारों की तादाद तीन बताई जा रही है. उनकी तलाश की जा रही है।
You must be logged in to post a comment.