बिहार में कांग्रेस के टूटने के आसार, 18 विधायक जेडीयू में हो सकते हैं शामिल!

पटना। बिहार में कांग्रेस के लिए अच्छी खबर नहीं आ रही है। सूत्रों की मानें तो कांग्रेस को बड़ा झटका लगने जा रहा है। कांग्रेस के 27 विधायकों में करीब 18 विधायक जेडीयू में जाने की पुरी तैयारी कर ली है।इस बात को इसलिए जोड़ मिल रहा है क्योंकि लालू प्रसाद यादव की महारैली देश बचाओ भाजपा भगाओ से ज्यादातर विधायक दूर रहे हैं।

अब एक और बड़ी खबर आ रही है कि बिहार सरकार ने राज्य के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव के बंगले को उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी और बाकी वर्तमान मंत्रियों को आवंटित कर दिया है, लेकिन पूर्व शिक्षा मंत्री और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अशोक चौधरी के बंगले को आवंटित नहीं किया गया।

दूसरी सबसे बड़ी वजह सरकार के मंत्री ललन सिंह और सदानंद सिंह की मुलाकात को माना जा रहा है। इसके बाद से लगातार कांग्रेस में टूट की खबरों को बल मिल रहा है।

इन तमाम खबरों के बाद ‘दि सियासत डेली’ के संवाददाता ने कांग्रेस के एक सूत्र से बात की है। ‘दि सियासत डेली‘ के साथ बातचीत में नाम न बताने की शर्त पर बताया कि यह खबर सही है और करीब 18 विधायक जेडीयू के संपर्क में हैं। यह 18 विधायक कभी भी पार्टी छोड़कर जेडीयू में शामिल हो सकते हैं।