बिहार में बाढ़ पीड़ितों को दी जाने वाली आर्थिक मदद की राशि जारी, हरेक परिवार को दिए जाएंगे 6 हजार रुपये

बिहार में बाढ़ ने लोगों को बेहाल कर दिया है। इंसान से लेकर जानवर भी इस कुदरती आपदा से नहीं बच पायें हैं। लोग बेघर हो गये हैं और खाने खाने को मोहताज हैं। बाढ़ से प्रभावित इलाकों में पीने के पानी पर भी मुश्किल खड़ा हो गया है।

कहा जा रहा है कि अब तक की इतिहास में इतना प्रलय कभी नहीं हुआ था। बिहार की इतिहास में इस बार बाढ़ ने जो तबाही मचाई है, वह बेहद दर्दनाक है। सोशल मीडिया पर कुछ विडियो और तस्वीरों को देखकर किसी का भी दिल कांप उठे।

इसी बीच राज्य सरकार की एक कोशिश काम आई है। बाढ़ पीड़ितों के लिए आर्थिक मदद दी जाने वाली राशि को केबिनेट ने मंजूरी दे दी है। इसी के तहत बिहार सरकार ने बाढ़ पीड़ित लोगों को मुआवजा देने के लिए 1935 करोड़ रुपये जारी किया है।

राज्य कैबिनेट की बैठक में बिहार आकस्मिकता निधि से इतने रुपये के निकासी करने की स्वीकृति प्रदान कर दी है। बिहार के बाढ़ प्रभावित जिलों में सभी प्रभावित परिवारों को प्रति परिवार छह हजार रुपये का मुआवजा भी दिया जायेगा।

इसमें तीन हजार रुपये नगद के रूप में और तीन हजार खाद्यान्न के लिए दिये जा रहे हैं। मुआवजे की यह राशि सीधे संबंधित पीड़ित परिवारों के बैंक खातों में भेजी जायेगी।

करीब 90 फीसदी परिवारों का बैंक एकाउंट खुल गया है। बचे हुए जिन 10 फीसदी परिवारों का बैंक एकाउंट नहीं खुला है, उन्हें जिला और प्रखंड स्तर पर शिविर लगाकर बैंक पहले एकाउंट खोला जायेगा। इसके बाद इनमें पैसे भेजे जायेंगे।