बिहार में बाढ़ की चपेट में लोगों को राज्य सरकार ने थोड़ी राहत की सांस दी है। बाढ़ प्रभावित हरेक व्यक्ति के लिए राज्य सरकार ने 6 हजार आर्थिक मदद देने का फैसला किया है।
बिहार के उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने एलान किया है कि राज्य सरकार की तरफ से प्रत्येक बाढ़ पीड़ितों को आरटीजीएस के जरिए 6000 रुपए दिए जाएंगे।
उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने यह भी ऐलान किया है कि मृतकों के परिवारों को प्रधानमंत्री राहत निधि से 2 लाख रुपये दिए जाएंगे।
इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर हालात का जायजा लिया। भयावाहक परिस्थितियों को देखते हुए पीएम मोदी ने 500 करोड़ रुपए की तुरंत सहायता देने का ऐलान किया।