बिहार में राजनीति गर्माई, कांग्रेस आरजेडी गवर्नर से मिलने रवाना, सरकार बनाने का करेंगे दावा!

कर्नाटक में सरकार बनाने का न्योता भाजपा को मिलने के साथ बिहार में राजद ने सरकार बनाने का दावा ठोंका है। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव शुक्रवार की दोपहर करीब एक बजे कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कौकब कादरी व पार्टी के अन्य विधायकों के साथ राज्यपाल से मिलने के लिए राजभवन पहुंच गये हैं।

राज्यपाल सत्यपाल मलिक से मिल कर नेता प्रतिपक्ष व राजद नेता तेजस्वी यादव प्रदेश में सबसे बड़ी पार्टी होने के नाते राजद को सरकार बनाने का मौका देने की मांग करेंगे।

राज्यपाल से मिलकर तेजस्वी यादव सरकार बनाने का दावा पेश कर सकते हैं। मालूम हो कि आरजेडी बिहार में सबसे बड़ी पार्टी है और कांग्रेस का समर्थन हासिल है।