बिहार में NDA का शानदार प्रदर्शन, महागबंधन की हवा निकली!

बिहार में 35 सीटों पर एनडीए आगे चल रही है। वहीं महागठबंधन एक बार फिर पिछड़ता दिख रहा है। महागठबंधन केवल पाटलिपुत्र सीट पर आगे दिख रहा है।

अमर उजाला पर छपी खबर के अनुसार, जमुई से लोजपा सुप्रीमो रामविलास पासवान के बेटे चिराग पासवान आगे चल रहे हैं, वहीं सासाराम से कांग्रेस उम्मीदवार और पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार पीछे चल रही हैं।

वहीं पटना साहिब से केंद्रीय मंत्री और भाजपा उम्मीदवार रविशंकर प्रसाद आगे चल रहे हैं।, वहीं शत्रुघ्न सिन्हा पीछे चल रहे हैं।