दामाद के मुबाइना तौर पर नाजायज़ रिश्ते से नाराज ससुरालवालों ने पहले उसे जहर दिया, फिर जिंदा ही चिता पर लिटा कर जलाने जा रहे थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने दामाद को अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसकी हालत संगीन है। दामाद प्रभु साह ससुर की मौत की खबर के बाद ससुराल आया था। उसकी शादी भैरोगंज थाने के तोनवा त्रिभवनी गांव के रहनेवाले प्रभु गोड़ की बेटी उर्मिला देवी से हुई थी।
इधर, इस दरमियान बीवी उर्मिला को प्रभु साह के नाजायज़ रिश्ते की जानकारी मिली थी। ससुराल के लोगों ने जहर खिला दिया, जब हालत बिगड़ने लगी तो चिता भी तैयार कर ली गयी। प्रभु साह को उस पर लेटा दिया गया था। इसी दरमियान मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रभु साह को चिता से उतारा। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। भौरोगंज के थाना मे मामला दर्ज किया गया है।