रांची : बेतिया(बिहार) से रांची लौट रही बाराती बस मंगल की अहले सुबह जुमार नदी के पास पलट गई। बस पलटने से कई बाराती जख्मी हो गए। उन्हें रिम्स में एड्मिट कराया गया है। हादसा हुयी बस का नाम पप्पू है।
जानकारी के मुताबिक बस बेतिया से वापस रांची वाकेय आदर्श नगर धुर्वा लौट रही थी। यह बस आदर्श नगर के रहने वाले आरके गुप्ता (जगदंबा स्टोर) के बेटे रवि की शादी के लिए बारात लेकर बिहार गई थी। लौटने के दौरान यह हादसा घटी है। बस पलटने के बाद बारातियों की चीख-पुकार से आसपास का माहौल गमगीन हो गया। हर कोई परेशान था। फिर मुक़ामी लोगों की मदद से जख्मियों को अस्पताल में एड्मिट कराया गया।