बिहार: हर हाल में चाहिए विशेष राज्य का दर्जा: नीतीश कुमार

nitish

पटना|बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार को हर हाल में विशेष राज्य का दर्जा दिये जाने की एक बार फिर जोरदार तरीके से वकालत की है।एशियन डेवलपमेंट रिसर्च इंस्टीच्यूट के रजत जयंती समारोह पर आयोजित पांच दिवसीय व्याख्यानमाला का उद्घाटन करते हुए रविवार को उन्होंने कहा कि विशेष राज्य का दर्जा मिलने से केंद्रीय करों में छूट मिलेगी और बड़े उद्योग लग सकेंगे। पैसा,पैकेज या फिर री-पैकेजिंग मिले,यह हमारे लिए बोनस है, लेकिन औद्योगिकीकरण के लिए विशेष राज्य का दर्जा जरूरी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार जब तक सहयोग नहीं करेगी,बिहार के विकास करने में परेशानी होगी|राज्य में आज औद्योगिक प्रगति हो रही है,लेकिन रफ्तार नहीं है। उसे रफ्तार देने के लिए ही बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिये जाने की जरूरत है।