बिहार में हिंसा ने खतरनाक रुप ले लिया है। पत्रकारों पर हमले कर कैमरे तोड़े जा रहे हैं। ताजा घटना नालंदा से आ रही है। जहां पत्रकारों के कैमरे तोड़े गाये हैं।
रामनवमी के बाद सूबे के कई जिलों में हुई हिंसक बवाल की आग नवादा तक पहुंच गयी। यहां धार्मिक स्थल पर हमले किए गए हैं। हिंसक बवाल के बाद दुकानों में आग लगा दी गयी. शुक्रवार की सुबह नवादा बाईपास के पास धार्मिक स्थल में तोड़फोड़ के बाद लोग आक्रोशित हो गये।
इस दौरान कई दुकानों में आग लगा दी गयी. आक्रोशित लोगों ने कई वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया। वहीं, समाचार संकलन करने गये पत्रकारों को भी कोप का भाजक बनना पड़ा। आक्रोशित लोगों ने उनके कैमरे भी तोड़ दिये।