बीएसएफ के जवान ने ख़ुद को गोली मारकर की आत्महत्या

रायपुर : बीएसएफ के जवान ने छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित कांकेर जिले में खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली  |
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक़ कांकेर जिले के परतापुर थाना क्षेत्र में स्थित बीएसएफ की 122वीं बटालियन के कैंप में जवान टी.आर. जयसिंह ने अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली |

पुलिस अधिकारियों  के मुताबिक़ जवान और उसके साथी  सोमवार को सुबह बीएसएफ के कैंप में थे|  वहां मौजूद जवानों ने इस दौरान कैंप में गोली चलने की अवाज सुनी |  सभी जवान गोली चलने की आवाज़ सुनकर टी.आर. जयसिंह के बैरक की तरफ भागे |  वहां जाकर उन्होंने जयसिंह को ज़मीन पर जमीन पर पड़ा हुआ देखा है और उसके जिस्म से खून निकल रहा था |

इस घटना की सूचना जवानों ने फ़ौरन अपने आला अधिकारियों को दी | जिसके बाद जयसिंह को फ़ौरन अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया| जवान की आत्महत्या के कारणों के बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं मिल पायी  है|