बीजेपी-आरएसएस देश को हिटलर-मुसोलिनी के रास्‍ते पर चलकर चला रहे हैं: दिग्विजय सिंह

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने ट्विटर के जरिये बीजेपी और आरएसएस परिवार पर निशाना साधा है।
सोशल मीडिया साइट ट्विटर पर ट्वीट करते हुए दिग्विजय सिंह ने बीजेपी और आरएसएस पर हिटलर मुसोनिली के रास्ते पर चलने का आरोप लगाया है। इसके साथ बाबा रामदेव भी देश में राष्ट्रवाद के नाम
खुद की निजी सेना तैयार करने में लगा हुआ है।

इसके साथ दिग्विजय ने जेएनयू में टैंक रखवाने के मामले में ‘द ट्रिब्यून; की एक खबर को ट्वीट में शेयर किया है। इस खबर में संघ परिवार द्वारा देश की सोच बदलने के लिए उठाया गया दूसरा कदम बताया है। उन्होंने मुगलों के इतिहास के बदलाव को आरएसएस का प्रोपेगेंडा बताया गया है।

 

संघ छात्रों का सैन्यकरण कर रहा है और धीरे-धीरे सबकुछ अपनी सुविधा के मुताबिक बदल रहा है। जोकि 20वीं सदी के नाजी शासन से मिलता झुलता है।

दिग्विजय सिंह के इस ट्वीट पर हमेशा की तरह बीजेपी समर्थक तरह-तरह की टिप्पणियां करने में लगे हुए हैं।