बीजेपी और RSS लोगों को बांट रही है, देश में नफरत फैला रही है- राहुल गांधी

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि उनकी पार्टी भारत के लोगों को आपस में जोडऩे का काम करती है, जबकि भाजपा और आरएसस देश को बांटने और नफरत फैलाने काम करते हैं।

YouTube video

जर्मनी की राजधानी र्बिलन में कल गांधी ने रात भारतीय प्रवासियों को संबोधित किया। इसका आयोजन इंडियन ओवरसीज कांग्रेस ने किया था।

राहुल गांधी ने नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि लंबे-लंबे भाषण दिए जा रहे हैं और नफरत पैदा की जा रही है, किसान लगातार आत्महत्या कर रहे हैं और नौजवान अपने लिए बेहतर भविष्य नहीं देख पा रहे हैं।

गांधी ने कहा, ‘‘कांग्रेस का ताल्लुक सभी लोगों से है, वह हर व्यक्ति के लिए काम करती है और हमारा काम विविधता में एकता पैदा करने का है। आज, भारत में सरकार दूसरे ढंग से काम कर रही है।’’

उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘भाजपा-आरएसएस हमारे अपने लोगों को बांट रहे हैं। वे हमारे देश में नफरत पैदा कर रहे हैं। हमारा काम लोगों को साथ लाना और देश को आगे की ओर ले जाना है। हमने दिखाया है कि यह कैसे किया जा सकता है।’’

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि चीन 24 घंटे में 50 हजार लोगों को नौकरी देता है, जबकि भारत में इतने समय में सिर्फ 450 लोगों को नौकरी मिलती है। राहुल ने कहा, ‘‘हम चाहते हैं कि भारत आगे बढ़े और आप यह कभी नहीं सुनें कि किसी भारतीय ने नफरत या क्रोध पैदा किया हो।’’