बीजेपी कार्यकर्ताओं ने दंगा भड़काने के लिए मंदिर में फेंका बीफ़

कोलकाता  : कोलकाता के दक्षिणी हिस्से मटियाबुर्ज के आलमपुर में मंदिर में 23 जनवरी को कथित तौर पर मांस फेंके जाने के बाद तनाव हो गया था |राज्य सरकार ने  भाजपा का नाम लिए बगैर कहा कि एक राजनीतिक पार्टी के कार्यकर्ता राज्य में सांप्रदायिक हिंसा फैलाने के लिए इस तरह की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं |

इस घटना के बाद  बाद हिंदु समूहों द्वारा ट्रेफिक जाम कर दिया गया था | जिसके बाद उच्च और निम्न वर्ग वाले इस इलाक़े में निषेधाज्ञा लागू कर दी गयी थी  | निषेधाज्ञा लागू होने के बाद  कार्यशालाओं पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया था | गार्डन रीच शिप बिल्डर्स एंड इंजीनियर्स वाला ये इलाक़ा मुस्लिम बहुल इलाक़ा है |

इस घटना के बाद प्रदेश भाजपा सचिव सायंतन बसु ने कहा कि राज्य सरकार राज्य के विभिन्न हिस्सों में हो रही सांप्रदायिक घटनाओं को रोकने में नाकाम है| भाजपा ने राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी से कहा था कि राज्य  सरकार राज्य में कानून और व्यवस्था बनाये रखने  में नाकाम हो रही है | उन्होंने इस मामले में केंद्र से हस्तक्षेप की मांग की थी |

पिछले कुछ महीनों में बंगाल के दस से अधिक जिलों में सांप्रदायिक हिंसा की घटनाएं सामने आयी हैं| बंगाल में हो रही इन सांप्रदायिक घटनाओं  और पिछले साल में बिहार और उत्तर प्रदेश में हुई घटनाओं में काफी समानता है |

अक्टूबर 2016  से पश्चिम बंगाल के दस जिलों में इस तरह के समान सांप्रदायिक घटनायें हुई है और ये राज्य सरकार के लिए एक बड़ी चुनौती साबित हो रही है | मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि, बंगाल में अराजकता को अनुमति नहीं दी जाएगी | उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में पुलिस सख्ती के साथ निबटेगी | हम इस तरह की घटनाओं के ख़िलाफ़ एक मज़बूत कानून लायेंगे | उन्होंने भाजपा का नाम लिए बगैर कहा कि एक राजनीतिक पार्टी के कार्यकर्ता राज्य में हिंसा फ़ैलाने की कोशिश कर रहे हैं |