बीजेपी किसी की सगी नहीं, अपने मतलब के लिए हिंदुओं को भी मरवा सकती है-अरविंद केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने आज अपने फेसबुक पोस्ट में भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए सवाल कर दिया कि क्या भाजपा हिंदुओं की पार्टी है? पिछले साल पटेल समुदाय के सदस्यों और पुलिस के बीच की हिंसक झड़पों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा,पिछले साल किसने पाटीदार आरक्षण आंदोलनकर्ताओं पर गोली चलाने का आदेश दिया था। जो लड़के मारे गए वो भी तो हिन्दू थे।

केजरीवाल ने अपने फेसबुक पोस्ट में लिखा, भाजपा कहती है कि वो हिन्दुओं की पार्टी है। पर भाजपा ने गुजरात में पिछले साल पटेल लड़कों पर गोलियाँ चलवायी। कई लड़के मारे गए। वो लड़के तो हिंदू थे। भाजपा हिन्दुओं की पार्टी है तो हिंदू लड़कों को क्यों मरवाया?’

केजरीवाल ने लिखा दरअसल सचाई ये है कि भाजपा हिन्दुओं की पार्टी नहीं है। भाजपा सत्ता और पैसे के लालची लोगों की पार्टी है। सत्ता और पैसे के लिए भाजपा वाले हिन्दुओं को तो क्या, अपने सगों को भी ना बख्शें।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सूरत रैली में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह पर तीखा प्रहार किया और अमित शाह को जनरल डायर तक बताया था।

पटेल समुदाय के सदस्यों और पुलिस के बीच की हिंसक झड़पों के बारे में बोलते हुए उन्होंने कहा, भाजपा किसने पाटीदार आरक्षण आंदोलनकर्ताओं पर गोली चलाने का आदेश दिया था। वे भारत के नागरिक थे न कि आतंकवादी। पुलिस फायरिंग में 14 युवक मारे गए। हर कोई जानता है कि यह आदेश किसने दिया था। ये अमित शाह थे। केजरीवाल ने कहा, आप जानते हैं कि राज्य कौन चला रहा है। वह अमित शाह हैं। पहले आनंदीबेन पटेल मुख्यमंत्री थीं। अब विजय रूपानी हैं, जो केवल अमित शाह का एक रबड़ स्टांप हैं।

आम आदमी पार्टी पूरी ताकत अगले साल गुजरात में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी कर रही है। उसकी नजर भाजपा के हिंदु वोटरों पर है।