बीजेपी की परेशानी बढ़ी, आगरा से मुस्लिम उम्मीदवार ने मांगा टिकट

आगरा विधानसभा से बीजेपी आज तक किसी भी मुस्लिम को विधानसभा का टिकट नहीं दिया है। भाजपा पर दबाव है कि वह मुस्लिम को टिकट दे। इसका लाभ छावनी क्षेत्र में भी मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। टिकट मिलता है तो मुस्लिम भाजपा का विरोध किस मुंह से करेंगे। एक सम्भावना यह भी बनी हुई है कि अगर मुस्लिम को भाजपा टिकट देती है तो चुनाव में कहीं ध्रुवीकरण न हो जाए। देखना यह है कि भाजपा मुस्लिम प्रेम दिखाती है या नहीं।

लोकसभा आगरा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली एत्मादपुर विधानसभा सीट भारतीय जनता पार्टी के लिए सिरदर्द पैदा कर सकती है। यहां से कई दावेदार हो गए हैं। एक नई मुसीबत यह है कि इस सीट पर मुस्लिम नेता ने दावा कर दिया है। भाजपा से टिकट मांगा है। भाजपा के सामने समस्या यह है कि वह हां करती है तो मुश्किल और ना करती है तो भी मुश्किल।

गुलाम मोहम्मद ने की दावेदारीइन सबके बीच भाजपा नेता गुलाम मोहम्मद ने भी टिकट की दावेदारी की है। वे भारतीय मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष रहे हैं। इसके चलते श्रमिकों और उद्यमियों पर खासी पकड़ रखते हैं। इसके साथ ही रामबाग क्षेत्र में नगर निगम के आठ वार्ड आते हैं। इनमें मुस्लिमों की संख्या ठीकठाक है। लखनऊ से लेकर दिल्ली तक की दौड़ लगा रहे हैं। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रचारकों से भलीभांति वाकिफ हैं। गुलाम मोहम्मद ने अपने खास लोगों को बताया है कि पार्टी ने ही टिकट की दावेदारी करने के लिए कहा है। वे इस प्रयास में हैं कि आगरा से जाने वाले प्रत्याशियों के पैनल में उनका नाम शामिल हो जाए।