प्रियंका शनिवार की रात अचानक संजय गांधी अस्पताल मुंशीगंज के गेस्ट हाउस पहुंचीं। रात्रि विश्राम के बाद वह सुबह 8 बजे बिना किसी घोषित कार्यक्रम के क्षेत्र में निकल गयीं। प्रियंका अमेठी के गांवों में घूम—घूम कर अपने भाई कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का प्रचार कर रही हैं। राहुल अमेठी से चौथी बार चुनाव मैदान में हैं। राहुल का मुकाबला भाजपा उम्मीदवार केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी से है। अमेठी मे 6 मई को मतदान होना है।