बीजेपी के लिए वोट मांग सकती है सपना चौधरी!

लोकसभा चुनाव- 2019 के मद्देनजर दिल्ली की सातों सीटों पर डेढ़ महीने का समय बचा है। इतना अधिक समय होने के बावजूद दिल्ली में लगातार राजनीतिक सरगर्मी तेज है। ताजा घटनाक्रम में जहां AAP-कांग्रेस गठबंधन की आस तकरीबन धूमिल पड़ गई है, वहीं दिल्ली भाजपा के लिए इसी के साथ दोहरी खुशखबरी है।

जागरण डॉट कॉम पर छपी खबर के अनुसार, मिली जानकारी के मुताबिक, चर्चा है कि हरियाणा, राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में खासा लोकप्रिय एक्टर, डांसर और सिंगर सपना चौधरी दिल्ली में भाजपा उम्मीदवारों के लिए प्रचार कर सकती हैं।

बताया जा रहा है कि इस चर्चा को बल इस बात से मिला है कि दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी और सपना चौधरी के बीच एक सप्ताह में दूसरी बार मुलाकात हुई है।

यह मुलाकात दिल्ली में रविवार को रात्रि भोज पर हुई थी। ऐसे में कयास लगाए जाने लगे हैं कि सपना चौधरी भाजपा के लिए चुनाव प्रचार कर सकती हैं।