बीमा की राशि हड़पने के लिए BJP नेता ने जीवित बहू का बनवाया डेथ सर्टिफिकेट

रायगढ़: छत्तीसगढ़ के कोरबा में जीवित बहू का डेथ सर्टिफिकेट बनाने के मामले में फंसे भाजपा नेता मूर्ति राम साहू को सिटी कोतवाली पुलिस ने घर से फरार होकर बिलासपुर जाते हुए दीपका में गिरफ्तार कर लिया है। धोखाधड़ी के आरोप में मूर्ति राम को गिरफ्तार किया गया है।

Facebook पे हमारे पेज को लाइक करने के लिए क्लिक करिये

मूर्ति राम पर जीवित बहू ममता साहू के फर्जी दस्तावेज से डेथ सर्टिफिकेट बनाने का आरोप है। लगभग दो महीने से पुलिस मूर्ति राम का पीछा कर रही थी। बताया जाता है कि मूर्ति राम साहू अपनी जीवित बहू ममता साहू का फर्जी डेथ सर्टिफिकेट बनाकर अपने मरे हुए बेटे शशिकांत साहू की एक करोड़ पांच लाख रुपये की बीमा राशि हड़पना चाह रहे थे।
चार महीने पहले शहर कोतवाली थाना में बहू के कोर्ट में दर्ज बयान के बाद भाजपा नेता मूर्ति राम साहू, पत्नी लता साहू सहित कुल सात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया था। आरोपी मूर्ति राम साहू की पत्नी को हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत मिल गई है जबकि पुलिस पहले ही पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।