रायडीह थाना के तहत हेसाग चेरोटोली गांव के बिरसु उरांव ने अपनी बीवी मुनी देवी और छह साल की बेटी सुमित्र कुमारी की टांगी से काट कर कत्ल कर दी। वह एक साल की बेटी को भी मारने जा रहा था, लेकिन आवाज सुन भाभी फुलो देवी पहुंच गयी, तो वह भाग निकला। वाकिया सनीचर की रात आठ बजे की है।
पुलिस को वाकिया की इत्तिला इतवार को दोपहर में मिली। इसके बाद पुलिस गांव जाकर दोनों लाशों को कब्जे में किया। शाम को दोनों लाशों को पोस्टमार्टम के लिए गुमला सदर अस्पताल भेजा गया है।