बीवी का कत्ल कर लाश के टुकड़े फ्रिज में रखे

27 साल के एक शख्स को अपनी बीवी का कत्ल कर उसकी लाश के तीन टुकड़े करने के इल्ज़ाम में गिरफ्तार किया गया है|

पुलिस के मुताबिक, गिरिश कोटे ने पहले अपनी बीवी मधुबनी की चाकू से कत्ल किया और उसके बाद लाश को बेहद बेरहमी तरीके से तीन हिस्सों में काट दिया|

इस वारदात को अंजाम देने के बाद भी गिरिश ने जो किया वो चौकाने वाला है| लाश के दो टुकड़ों को गिरिश ने अपने घर के फ्रिज में रखा और तीसरे टुकड़े को अपने बेडरूम में रखा| गिरिश मुंबई के बाहरी इलाके भायंदर में एक अपार्टमेंट में रहता है| पुलिस गिरिश को गिरफ्त में लेकर पूछताछ कर रही है|