बीवी को छह टुकड़ों में काटा, घरवालों से बगावत कर किया था लव मैरिज

बगावती तेवर देख घरवालों ने गोलका को उसकी गर्ल फ्रेंड नंदी से शादी करवा दी। लेकिन महज दो साल बाद नंदी की इस खतरनाक आशिक ने जान ले ली। महज इसलिए कि बीवी उसकी बात नहीं मानती थी। पहले उसका गला घोंटा फिर बेजान जिश्म के छह टुकड़े कर फेंक डाला। वाकिया नामकुम थाना इलाक़े के सिंगरसराय गांव की 12 मई की है। मुल्ज़िम गोलका मुंडा को पुलिस ने इतवार को गिरफ्तार किया है। वहीं उसकी निशानदेही पर ही बोरा में बंद पड़े लाश को बरामद कर लिया गया। ज़्यादा दिन हो जाने की वजह से शव पूरी तरह सड़ चुका था।

मामला इस तरह सामने आया

गोलका के घर नंदी को ना देख उसके घर वालों को शक हुआ। नंदी के नाना-नानी ने गाँव वालों के साथ मिलकर 29 मई को नामकुम थाना में गोलका, सागर मुंडा (वालिद), शनि देवी (मां) और गोलका के भाई बीरबल मुंडा के खिलाफ सनाह दर्ज कराई। पुलिस ने गोलका को हिरासत में लेकर पूछताछ की, तो उसने जुर्म कुबूल कर लिया। पुलिस ने तमाम नामजद मुलजिमाना को गिरफ्तार कर लिया है।

बगावत कर की थी शादी

दो साल पहले की बात है, सिंगरसराय के रहने वाले सागर मुंडा के बेटे गोलका और गांव के लोरा मुंडा की बेटी नंदी के दरमियान इश्क़ हो गया। दोनों शादी करने को उतावले थे। इसके लिए घर-खानदान से बगावत को भी आशिक जोड़े तैयार था। मामला थाना-पुलिस तक पहुंचा। दोनों खानदान की मौजूदगी में पुलिस की पहल पर नामकुम सदाबहार चौक वाकेय दुर्गा मंदिर में शादी कराया गया। लेकिन उनके आपसी रिश्ते में कुछ दिनों बाद खटास पैदा हो गई, जिसकी वजह नंदी की कत्ल की शक्ल में सामने आई।