संगरूर: देवर-भाभी को लेकर आपने कई खबरे पढी होगी। इस बार पंजाब में देवर-भाभी का रिश्ता बदनाम हुआ है। एक कलयुगी देवर का अपनी भाभीके साथ नाज़ायज़ ताल्लुकात थे। एक दिन शौहर ने दोनों को काबिल ऐतराज़ हालत में देख लिया था।
देवर ने अपने साथियों की मदद से अपने भाई को रास्ते से हटा दिया। पंजाब की संगरूर पुलिस ने ईलवाल गांव के एक नौजवान दर सिंह के क़त्ल के इल्ज़ाम में उसके भाई समेत तीन लोगों गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने बताया कि मुल्ज़िमों की शिनाख्त बिंदर के भाई अमरीक सिंह और गांव के दिगर दो लोग प्रेम सिंह और बिंदर सिंह के तौर पर की गई है।
मालूमात के मुताबिक बिंदर सिंह का तकरीबन डेढ साल शादी हुई थी और उसकी बीवी का अमरीक सिंह के साथ नाज़ायज़ ताल्लुकात हो गये थे।
बिंदर ने दोनों को काबिल ऐतराज़ हालत में देख लिया था। इससे अमरीक सिंह को डर हो गया कि बिंदर उसे जान से मार देगा। अमरीक सिंह ने बिंदर को ठिकाने लगाने की साजिश रच दी। उसने गांव के ही प्रेम सिंह और जोडीदार को बिंदर को मारने के लिये 10 हजार रूपए की सुपारी दी।
इस पर दोनों ने पहले बिंदर का गला घोंट कर उसे मार दिया तथा बाद में उसके हाथ बांध कर उसे गरोचा नहर में फैंक दिया। पुलिस ने बिंदर की लाश गुजश्ता 29 मई को नहर से बरामद किया था। उसने इस ताल्लुक में मुल्ज़िमों के खिलाफ क़त्ल का मामला दर्ज किया है।