बुर्का पहनने की सजा: मुस्लिम लड़की को एयरपोर्ट पर बिना मतलब रोक, परेशान किया।

यहाँ लंदन के हीथ्रो हवाईअड्डे पर एक अमेरिकन मुस्लिम लड़की को इमिग्रेशन अधिकारियों ने 13 घंटे तक बिना वजह रोके रखा। अपनी बात कहते हुए लड़की ने कहा है की उसके साथ बुरा बर्ताव किया गया।

लड़की का नाम अयन महमूद है और वह अमेरिका से बाहर पहली बार सफर कर रही थी। हालंकि उक बॉर्डर एजेंसी का कहना है की उक्त पैसेंजर की इमीग्रेशन जांच की वजह से रोका गया था वहीँ लड़की का कहना है की मुस्लिम होने की वजह उसके साथ ऐसा बर्ताव किया गया है जो कि गलत है। गौरतलब है कि पेरिस में हुए हमलों के बाद उक बॉर्डर एजेंसी बुर्का पहने हर औरत/ लड़की के साथ थोड़ी सख्ती से पेश आ रहा है।

अयन का कहना है कि उसके पिता ने पहले ही इस बात के लिए आगाह कर दिया था कि बुर्क़े की वजह से शायद उसे ऐसे हालातों का सामना करना पड़ेगा लेकिन उसने उनकी बात अनसुनी कर दी।