बुर्का पहन घर में घुसे और लड़की का रेप कर हुए फरार

कर्नाटक की दारुल हुकूमत बेंगलुरू में एक चौंकाने वाला वाकिया सामने आया है। 21 साल की एक लडकी के साथ दो लोगों ने रेप किया, जो बुर्का पहने हुए थे। वे अपनी पहचान छुपाने के लिए बुर्का पहन कर आए थे।

मौसूल इत्तेला के मुताबिक, मुतास्सिरा शहर के लालबाग इलाके के करीब रहती है। दोनों मुल्ज़िम देर शाम लडकी के घर में घुस गए। इसके बाद उन्होंने मुतास्सिरा के साथ रेप किया और फरार हो गए। पुलिस के मुताबिक यह वाकिया उस वक्त हुई जब मुतास्सिरा लड़की घर में अकेली थी। मुल्ज़िम पिछले दरवाजे से घर में दाखिल हुए। इसके बाद उन्होंने लड़की के ऊपर वार किया और उसके बाद उसका रेप किया।

लडकी ने कहा कि उसके साथ बुर्का पहने एक शख्स ने रेप किया जबकि दूसरा उसकी मदद करता रहा। वाकिया के बाद लडकी के भाई ने उसे ज़ख्मी हालत में देखा और अस्पताल में शरीक कराया। इसके बाद पुलिस को मामले की शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है। मुल्ज़िम अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। पुलिस का कहना है कि मुतास्सिरा लड़की की ज़हनी हालत सही होने पर उसका बयान दर्ज कराया जाएगा।