बेंगलुरू : नए साल की पूर्व संध्या पर एमजी रोड पर महिलाओं से हुई छेड़खानी और हाथापाई

बेंगलुरू: नए साल की पूर्व संध्या के मौके पर बेंगलुरू के जाने-माने एमजी रोड पर कुछ पुरुषों ने महिलाओं के साथ कथित तौर पर छेड़खानी और हाथापाई की|  जबकि हज़ारों लोगों की भीड़ को काबू पाने में पुलिस जुटी हुई थी|

महिलाओं के लिए बेंगलुरू  सबसे सुरक्षित शहर माना जाता है | लेकिन बेंगलुरू के रहने वाले लोग इस घटना से हैरान हैं |’बैंगलौर मिरर‘ न्यूज़पेपर के फोटो जर्नलिस्ट ने आरोप लगाया कि 31 दिसंबर को उन्होंने देखा कि कुछ महिलाएं बेहद परेशान थीं और पुलिस से मदद की गुहार लगा रहीं थी | फोटो जर्नलिस्ट के मुताबिक़ उन्होंने देखा कि महिलाएं पुलिस के पास पहुंचकर शिकायत  कर रहीं थी कि कुछ गुंडों ने उन पर आपत्तिजनक कमेंट्स किये और उन्हें छेड़ा| न्यूज़पेपर में पब्लिश फोटो में महिलाओं को पुलिसकर्मियों से गुहार करते देखा जा सकता है|

पब्लिश रिपोर्ट के मुताबिक मदद के लिए महिलाओं को पुलिस की ओर भागते देखा गया| कुछ महिलाएं हमलावरों से बचने के लिए तेज़ी से भाग रही थीं उन्होंने अपने जूते, सैंडल  हाथों में उठा रखे थे | रिपोर्ट के मुताबिक़ कुछ महिलाएं महिलाएं रो भी रही थीं| बेंगलुरू पुलिस ने बताया है कि इस बारे में अभी तक कोई शिकायत दर्ज नहीं करवाई गई है| लेकिन उस रात क्या-क्या हुआ था, वे इस बारे में ज़्यादा से ज़्यादा मालूमात इकट्ठा की जा रही है |