एक बाप ने मुबय्यना तौर पर अपनी नौजवान बेटी की जीभ सिर्फ इसलिए काट दी क्योंकि उसका किसी लड़के के साथ लव अफेयर था| पुलिस ने आज बताया कि यह वाकिया परगना जिले के धौलाहाट थाना इलाके के अधरमाणिक गांव की है|
नौवीं में पढ़ने वाली लड़की का किसी नौजवान के साथ लव अफेयर था| लड़की के वालिद मंसूर अली लश्कर ने उसे लव अफेयर तोड़ने को कहा था लेकिन उसने बात नहीं मानी|
उन्होंने बताया कि बात नहीं मानने से नाराज लश्कर ने कल रात पहले लड़की का गला घोंटने की कोशिश की, फिर से सिर पर डंडे से मारा और तेजधार हथियार से उसकी जीभ काट दी|
वाकिया के दौरान दो मुकामी लोगों ने लड़की को पकड़ रखा था| 15 साल की यह लडकी जब बेहोश हो गयी तो उसे खेतों में फेंक दिया गया| सुबह गांव के लोगों ने उसे देखा और नाज़ुक हालत में डायमंड हार्बर के सदर अस्पताल में शरीक कराया |
पुलिस ने बताया कि लश्कर और उसके दो साथी फरार हैं|