बेरहम सऊदी महिला ने 6 वर्षीय सौतेली बेटी को सरेआम ज़बह कर डाला

रियाद: सऊदी अरब की अलएहसा राज्यपाल में एक बेरहम महिला ने छह वर्षीय सौतेली बेटी को चाकू से मार कर उसकी लाश सड़क पर फेंक दिया मगर स्थानीय नागरिकों ने बच्ची की हत्या की घटना को देख लिया जिस पर महिलाको हिरासत में ले लिया गया है।

Facebook पे हमारे पेज को लाइक करने के लिए क्लिक करिये

अल अरबिया डॉट नेट के अनुसार छह वर्षीय बच्ची अलएह्सा राज्यपाल के मुहासिन कॉलोनी स्थित एक प्राथमिक स्कूल में पहली कक्षा की छात्रा थी। वह स्थानीय समय के अनुसार सुबह 10 बजे स्कूल पहुंची। पहली और दूसरी क्लास लेने के बाद बच्ची अपनी सौतेली मां के साथ जो स्कूल में उसके साथ आई थी लौट गई। बेरहम सौतेली मां ने बेटी को सड़क के किनारे घर के पास चाकू से जबह कर दिया।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पीड़ित बच्ची की पहचान रीम अल रशीदी के नाम से की गई है जिसकी उम्र महज छह साल है। उसकी मां पहले ही मर चुकी थी और पिता ने दूसरी शादी कर ली। सौतेली मां बनने वाली महिला ने बेरहमी और दरिंदगी दिखाते हुए बच्ची की हत्या कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर लाश को उठाया और उसे पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल ले गए। जबकि महिला को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।