बॉलिवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा संग शादी के बंधन में बंधे भारतीय कप्तान विराट कोहली

नई दिल्ली।तीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली आैर बाॅलीवुड हीरोइन अनुष्का शर्मा शर्मा शादी के बंधन में बंध गए हैं। इस बात की पुष्टि दोनों ने अपने ट्विटर हैंडल के जरिए दी। इन्होंने आज इटली के मिलान शहर में शादी की है।

2013 में एक शैंपू के ऐड शूट दौरान अनुष्का और विराट मिले थे इसके बाद दोनों में डेटिंग का सिलसिला शुरू हुआ।

2014 के साउथ अफ्रीका टूर के दौरान तब इन अफवाहों को बल मिला जब अनुष्का जहां इंडियन क्रिकेट टीम ठहरी थी उस होटल में देखी गईं। इसके बाद मुंबई में विराट कोहली अनुष्का शर्मा को अपनी कार में उनके घर छोड़ते हुए भी नजर आए थे।