जाने माने स्कॉलर और समाजसेवी कांचा इलाइहा ने टाइम्स लिट समारोह में बीफ पॉलिटिक्स पर हुई बहस में कहा कि हिन्दू यहाँ तक कि ब्राह्मण पंडित भी गौमांस खाया करते थे। ऐसे लोग जो यह मानते हैं कि गाय उनकी माँ है और इसे खाना नहीं चाहिए हिन्दू नहीं हैं क्यूंकि उनके विचार हिन्दू धर्म के नहीं हैं बल्कि गौ धर्म के हैं।
इलाइहा ने कहा कि गाय को सिर्फ इस लिए पूजा जाता था क्युंकि वह दूध देती थी लेकिन आज देश की 70% आबादी भैंस का दूध पीती है। दोनों जानवर बराबर के है इसलिए या तो गाय को संविधान के article ४८ से हटा देना चाहिये या फिर भैंस को भी इसी में शामिल किया जाना चाहिए।